फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   49 purchasing centers were built but paddy was not purchased

Mau News: 49 क्रय केंद्र बने लेकिन नहीं हुई धान की खरीद

Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
49 purchasing centers were built but paddy was not purchased
धान खरीद योजना के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में बनाए गए धान क्रय केंद्रों पर बुधवार को धान खरीद शुरू हुई। सभी क्रय खुले रहे। कई केंद्रों पर किसान धान खरीद के बारे में जानकारी लेते देखे गए। वहीं कई क्रय केंद्रों पर अन्नदाता पंजीकरण पहुंचे। धान खरीद के पहले दिन खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले मेें 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 33, भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र शामिल है। प्रशासन की तरफ से 60 हजार एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत बुधवार से धान खरीद शुरू कर दी गई। लेकिन अधिकांश धान खरीद केंद्रों पर पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का किसान धान खरीद के बारे में पता करते देखे गए। जबकि कई क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने की मारामारी की स्थिति रही। खरीद शुरू होने के पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अभी धान की कटाई चल रही है। किसान धान को सुखाने में लगे हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किया। बताया कि सभी धान क्रय केंद्रों पर तैयारी पूरी है। धान की कटाई चल रही है। किसान धान को सुखाने में लगे हैं। पहले दिन किसान क्रय केंद्रों पर पंजीकरण कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------


धान बेचने नहीं आए एक भी किसान
अमिला। कस्बा स्थित विपणन केंद्र पर बुधवार से धान खरीद शुरू हो गई। अपराह्न बाद तक कोई किसान धान बेचने के लिए नहीं आया। कई किसान धान खरीद के संबंध में जानकारी लेते देखे गए।
----------------

क्रय केंद्र पर पसरा रहा सन्नाटा
दुबारी। क्षेत्र के गजियापुर स्थित साधन सहकारी समिति को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। किसान धान खरीद के संबंध में जानकारी लेते रहे।
--------------------
किसानों की राह निहारते रहे क्रय केंद्र प्रभारी
घोसी। नगर के दालमिल परिसर स्थित विपणन विभाग के साथ पीसीएफ के धान क्रय केंद्र खुले तो रहे। लेकिन किसानों के न आने से सन्नाटा पसरा रहा। एएमओ दिवाकर ने बताया कि खरीद करने की पूरी तैयारी है। किसानों के आने पर धान की खरीदारी सरकार द्वारा निर्धारित दर से शुरू कर दी जाएगी।
-----------------
पंजीकरण कराने की रही मारामारी
रतनपुरा। ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बने क्रय केंद्रों पर धान खरीद बुधवार से शुरू हो गई। लेकिन किसी क्रय केंद्र पर एक छटांक की बोहनी नहीं हुई। विपणन केंद्र रतनपुरा पर नंबर लगाने के लिए मारामारी मची रही। स्थानीय विकासखंड में विपणन केंद्र रतनपुरा ,साधन सहकारी समिति पहसा , साधन सहकारी समिति कुडसर, साधन सहकारी समिति छिछोर, साधन सहकारी समिति अईलख सहित पांच क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को पहले दिन विपणन केंद्र रतनपुरा पर नंबर लगाने को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए। पंजीकरण कराने के लिए मारामारी मची रही। विपणन निरीक्षक चंद्रशेखर राय ने बताया कि 30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है।पहले दिन 300 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है । जबकि साधन सहकारी समिति पहसा पर 10 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ। प्रभारी एडीओ सहकारिता अनिल अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि कुड़सर, छिछोर, अईलख साधन सहकारी समिति पर एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। धान क्रय केंद्रों पर आए किसान संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, हरिकेश सिंह, सुबास यादव, सनेही का कहना था कि क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाएं बहाल की जाए।

---------------------
नहीं हुई एक भी छटांक धान की खरीद
रानीपुर। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बने क्रय केंद्रों पर पहले दिन धान खरीद शुरू हुई। लेकिन किसी भी क्रय केंद्र पर एक छटांक खरीद नहीं हुई। क्षेत्र के धर्मसीपुर, डीसीएफ खुरहट, फत्तेपुर, सरसेना, चिरैयाकोट सहित पांच धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed