फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   4892 voters will decide the fate of nine candidates

Mau News: 4892 मतदाता नाै प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
4892 voters will decide the fate of nine candidates
मऊ। जिले में तीन ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों तक पहुंच गईं। 4892 मतदाता नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

रतनपुरा: स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के भुड़सुरी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव में तीन बूथों पर कुल 2390 मतदाता तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए तीनों प्रत्याशी दिन रात एक कर जनसंपर्क करते रहे। रानी पत्नी ऋषि यादव, ममता पत्नी राघवेंद्र यादव, समरजिया पत्नी उपेंद्र राजभर, तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला है।
विज्ञापन

कुसुम्हा: दोहरीघाट ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर में रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए दो बूथों पर 1119 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में मृतक ग्राम प्रधान की पत्नी सुनीता और चंद्रशेखर के बीच कड़ा मुकाबला है। गांव के प्रावि विद्यालय पर दो बूथ 237 और 238 बनाए गए हैं। यहां कुल 1119 मतदाता अपना नया ग्राम प्रधान चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर : स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के भेड़ियाधर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय प्रताप यादव की देख रेख में पोलिंग पार्टियां विकास खंड कार्यालय से रवाना हुई। बुधवार को भेड़ियाधर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए चार महिला प्रत्याशी मैदान में है। दो बूथों पर भेड़ियाधर ग्राम पंचायत के 1383 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed