फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   45 students secured place in innovative ideas

Mau News: 45 विद्यार्थियों ने नवाचारी आइडिया में बनाई जगह

Tue, 11 Mar 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
45 students secured place in innovative ideas
मऊ। विज्ञान के क्षेत्र में जिले के होनहार छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2024-25 के तहत जिले के 34 स्कूलों से 45 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले मेें 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसके साथ ही सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय हैं। जिले के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छठीं से दसवीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत 2326 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। योजना का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है। अक्तूबर में कक्षा 6 से 10 के छात्रों के स्वनिर्मित विज्ञान प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड मानक की वेबसाइट पर हुए ऑनलाइन आवेदन परिणाम अब जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से बेसिक शिक्षा विभाग से 31, माध्यमिक से 11, सीबीएसई से तीन सहित 34 स्कूलों के 45 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। अधिकारियों के अनुसार चयनित छात्र-छात्राओं के बैंक खाते पूरी तरह सक्रिय होने चाहिए।
यदि किसी खाते में केवाईसी संबंधी समस्या है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और इंस्पायर अवार्ड प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्रों को जल्द से जल्द अपने खाते अपडेट करवाने का निर्देश दिया गया है।

इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2024-25 के तहत जिले के 34 स्कूलों से 45 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की टीम और छात्र-छात्राओं की मेहनत को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed