{"_id":"679d1814ee164d8c3007abd7","slug":"440-home-guards-will-leave-for-delhi-in-11-buses-mau-news-c-295-1-mau1002-123574-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 11 बसों से दिल्ली रवाना होंगे 440 होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 11 बसों से दिल्ली रवाना होंगे 440 होमगार्ड
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ मंडल के तीन जनपदों से एक फरवरी को 440 होमगार्ड दिल्ली चुनाव के लिए रवाना होंगे। पांच फरवरी को चुनाव कराने के बाद 6 फरवरी को वहां से रवाना हो जाएंगे। इनके जाने के लिए परिवहन निगम से 11 बसें मांगी गई हैं।
मऊ के 120 होमगार्ड तीन बसों से, आजमगढ़ से 160 होमगार्ड चार और बलिया से 160 होमगार्ड चार रोडवेज बसों से भेजे जाएंगे। दूरी के हिसाब से परिवहन निगम को एक दिन के लिए एक बस का 27 हजार रुपये किराया मिलेगा। 11 बस का छह दिन का 17.82 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होगा, जो सड़क पर चलकर कमाने से अधिक है।
मऊ जनपद में लगभग 900 होमगार्डों की तैनात हैं। इनमें से 150 होमगार्ड पहले ही महाकुंभ में भेजे गए थे। मऊ के होमगार्ड कमांडेंट केएन राय ने बताया कि अलग जनपदों में ड्यूटी के लिए भेजे जाने वाले होमगार्डों को प्रतिदिन 120 रुपये अधिक मानदेय मिलता है। लेकिन महाकुंभ में ड्यूटी कर रहे होमगार्डों को 130 रुपये प्रतिदिन अधिक मानदेय मिलेगा। बताया कि एक फरवरी को जनपद से 120 होमगार्ड दिल्ली चुनाव के लिए रवाना होंगे। पांच फरवरी को चुनाव संपन्न कराने के बाद छह फरवरी की शाम या रात को वापसी के लिए निकलेंगे। आवश्यकता पड़ने पर शासन के निर्देशानुसार उन्हें रोका भी जा सकता है।