फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   44 talents honored at the conference

सम्मेलन में 44 प्रतिभाएं सम्मानित

Tue, 01 Jan 2019 11:01 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
44 talents honored at the conference
घोसी नगर के याहिया मार्केट के सभागार में मंगलवार को हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन में सम्मानित हुए लोग। - फोटो : mau
घोसी संघर्ष समिति की ओर से नगर के याहिया मार्केट के पास मंगलवार को नववर्ष पर हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले 44 प्रतिभाओं को पूर्व विधायक सुधाकर सिंह और उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन में नगर के यूपी जूनियर वालीबाल में चयनित साहिल खान, राघौली के मुंबई जूनियर क्रिकेट टीम में चयनित उजैर खान,  चिकित्सक डॉ. संजय वर्मा, डॉ. मुहम्मद रजा, मूर्तिकार राजेश निषाद, हिंदी लेखन में शिवम सिंह, युवा शायर सलमान घोसवी, गजल गायक बलवंत सिंह, तबला वादक राजीव चौबे, अब्दुल कादिर, प्रमोद राय, रानी यादव आदि सहित 44 प्रतिभा को सम्मानित  किया गया। पूर्वविधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि घोसी संघर्ष समिति और अरविंद पांडेय, आकिब सिद्दीकी का इधर कई वर्षों से विविध क्षेत्रों में सामाजिक कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है।आज के प्रतिभा सम्मान समारोह की जितनी तारीफ किया जाय वह कम होगी।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए आयोजक बहुत बधाई के पात्र हैं। इस तरफ के कार्यक्रम होने चाहिए। इससे युवाओं के अंदर उत्साह का संचार होगा। सभी आगत अतिथियों का स्वागत अरविंद पांडेय ने किया। मौके पर ईओ घोसी विनीत कुमार, अध्यक्ष अरविंद पांडेय, समाजसेवी आकिब सिद्दीकी, हिसामुद्दीन शेख, खुर्शीद खान, जियाउद्दीन खान, मन्नान खान, पूनम सिंह शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव तथा संचालन शिक्षक सुदर्शन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed