फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   44 corona patients found in investigation within 24 hours

24 घंटे के अंदर जांच में मिले कोरोना के 44 मरीज

Mon, 05 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
44 corona patients found in investigation within 24 hours
मऊ। आखिर जिस बात का डर था वही हुआ, रविवार से सोमवार की शाम सात बजे तक आई जांच रिपोर्ट में 44 संक्रमित मरीज मिले। इस दौरान दो मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर घर लौटे। इस तरह से जिले में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 80 हो गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह ने बताया कि रविवार की रात 12 बजे तक मिली जांच रिपोर्ट में 21 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे, जबकि सोमवार को शाम सात बजे तक आई जांच रिपोर्ट में 23 संक्रमित मिले। इस तरह से 24 घंटे अंदर जिले में कोरोना संक्रमित कुल 44 मरीज मिले। इसमें से सोमवार की दोपहर दो मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौटे। जबकि शेष का उपचार चल रहा। संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताते चले अब तक संक्रमित मरीजों में 39 की मौत हुई है। डा. एससी सिंह ने बताया कि अभी तक आरटीपीसीआर से जांच के लिए 152830 सेंपल लिए गए है। इसमें 151904 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 150569 रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि एंटीजन से अबतक 193579 लोगों की जांच की गई है। इसमें 1688 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इस तरह से रिकवर और मौत के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है।
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने पर खुला अस्पताल
मऊ। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जांच के दौरान शारदा नारायण अस्पताल के कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने अस्पताल को सील करने और मरीजों के कांट्रेंट में आने वालों की जांच करने का आदेश दिया। जांच रिपोर्ट निगेटव आने पर डा. संजय सिंह ने डीएम से अस्पताल खोलने की अनुमति मांगी। इस दौरान सीएमओ ने जांच रिपोर्ट निगेटिव होना बताया, तो डीएम ने अस्पताल खोलने की अनुमति दी। साथ ही कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कराने की हिदायत भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed