मऊ। बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्र में जलनिकासी, गदंगी की समस्या के बीच मच्छरजनित बीमारी ने पांव पसार दिए हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें पठान टोला, मलिक टोला, हरिकेशपुरा, मठियाटोला, अनुसूचित बस्ती में पहुंची। यहां 233 लोगों की जांच की, जिसमें 43 लोग बुखार से संक्रमित मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से लोगों को बुखार होने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मोहल्ले में गई। सुबह से लेकर शाम तक चले विशेष जांच अभियान में टीमों ने 233 संदिग्धों की जांच की इसमें कुल 43 मरीज में बुखार मिले। सभी की मलेरिया और डेंगू की जांच कराया। इसमें मलेरिया के कोई मरीज नहीं मिले, जबकि डेंगू की स्क्रीनिंग में एनएस-1 के 13 मरीज पाए गए। सभी का सैंपल एलाइज की जांच के लिए आजमगढ़ भेजा गया। विभाग की तरफ से खून की जांच करने के साथ दवा का वितरण भी किया गया। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि सभी मुहल्लों में विशेष सफाई अभियान के साथ खाली प्लाटों ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।