फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घोसी और बड़ागांव में बनेंगे 132 केवी विद्युत उपकेंद्र

घोसी और बड़ागांव में बनेंगे 132 केवी विद्युत उपकेंद्र

Tue, 26 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
घोसी और बड़ागांव में बनेंगे 132 केवी विद्युत उपकेंद्र
जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए 6811 लाख की लागत से 132 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त 362 लाख की लागत से 33/11 केवी क्षमता वाले दो और उप केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।13 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि की गई है। सौभाग्य योजना के तहत जिले के 3442 मजरों में 90 हजार 667 परिवारों को बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। शेष बच गए परिवारों को बाद में विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता में नवागत अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर अब तक सौभाग्य योजना के तहत 2405 लाख की लागत से 90 हजार 667 परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बड़ा गांव और घोसी में 132 केवी क्षमता के विद्युत उपेकेंद्रों की स्थापना कराई जाएगी।1438 लाख की लागत से 857 नए वितरण परिवर्तकों की स्थापना की गई है। 3442 ऐसे मजरों में जहां अब तक बिजली नहीं गई थी,13 हजार 384 लाख की लागत से विद्युतीकरण किया गया है। जबकि 2405 लाख की लागत से 90 हजार 667 परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। 2072 लाख की लागत से हलधरपुर, मुहम्मदाबाद गोहना पुराना पावर हाउस, सेमरी जमालपुर तथा कसारा स्थित 400 केवी उपकेंद्र सहित कुल पांच उपकेंद्रों की पारेषण क्षमता में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

बताया कि अभियान चलाकर जिले में हो रही बिजली चोरी की घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोका जाएगा। चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बिजली चोरी में संलिप्त विभागीय कर्मचारियों को चिह्नित कराया जाएगा और उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सौभाग्य योजना में बेहतर उपलब्धि के उपलक्ष्य में नये कनेक्शन वाले सभी मजरों में 26 फरवरी को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इस अवसर पर विद्युत वितरण खंड प्रथम सुबोध कुमार और द्वितीय चंद्र बिंदु प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed