फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समारोह सपंन्न

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समारोह सपंन्न

Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समारोह सपंन्न
नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का समापन समारोह नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिलाभिधकारी प्रकाश बिन्दु ने कहा कि सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रदेश के महिलाओं को सशक्त बनाने तथा अपने प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया है। जनपद में प्रोवेशन इस महत्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर जाकर लोगों से सम्पर्क कर कार्यक्रम को चलाया गया और इससे सम्बन्धित जानकारियों दी गयीं। जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में नारी विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्पूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अभियान से अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर जानकारियां दी गईं। कहा कि जब तक नारी का सम्मान नही होगा देश का विकास नहीं होगा क्योंकि नारी के बिना समाज को गति नही मिलेगी। जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं में से नारी सशक्तिकरण एक अति महत्वपूर्ण योजना है। महिलाओं के जागरूकता के लिए 21 नवम्बर,2018 से 26 नवम्बर,2018 तक 11 सदस्यीय ब्लाक स्तरीय अभियान समितियों का एक प्रशिक्षण का आयोजन कर जागरूक किया गया। 16 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर,2018 को प्रत्येक विकास खण्डों में नारी शक्ति शिविर का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया गया। स्वागत गीत उच्च प्राथमिक विद्यालय भदसा के बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

सोनीधापा गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं ने किसानों से सम्बन्धित प्रेरक कार्यक्रम पुस्तुत किया। मीणा सेवा संस्थान आजमगढ़ हेमन्त तिवारी ने संयुक्त रूप से नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रितेश बिन्दल, जिला पंचायत राज अधिकारी उसपी सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार यादव, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम, रेनू पाण्डेय, डा. अलका राय, डा. नम्रता श्रीवास्तव, डा. रंजना प्रधान, डा. वीएन पाण्डेय, नूपुर अग्रवाल, बिन्दू सिंह, मीना अग्रवाल, संगीता द्विवेदी, नीमल सर्राफ, कृष्णा अग्रवाल, रानी सिंह, हेमप्रभा सिंह, आत्मा त्रिपाठी, पूजा सिंह सहित अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed