{"_id":"5bfc2323bdec22418e1ad71c","slug":"41543250723-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत के समय बंद चल रही नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत के समय बंद चल रही नहर
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
रबी की बुआई जोरों पर चल रही है, लेकिन दोहरीघाट पंप कैनाल नहर बंद चलने से अभी खेेतों की भराई नहीं हो पाई है। इसके चलते किसानों को बुआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर बंद चलने से सरैया ठाकुर, वसियाराम, कुसुम्हा, बसारथपुर सहित तमाम गांवों की दर्जनों गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। धान की फसल कटने के बाद भराई के लिए नहर में पानी की जरूरत है, लेकिन इस समय नहर सफाई के नाम पर बंद चल रही है। इसके चलते किसानों को बुआई पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान जय प्रकाश राय, अनिल उपाध्याय का कहना है कि धान की फसल कट गई है, लेकिन भराई के समय नहर बंद चल रही है।
नवंबर माह बीतने को है लेकिन अभी तक भराई नहीं हो पाई है। शैलेश राय, रामनिवास यादव का कहना है कि नहर में जरूरत के हिसाब से पानी ही नहीं छोड़ा जाता है। इससे किसानों को नहर का लाभ नहीं मिल पाता है। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि नहर में अविलंब पानी नहीं छोड़ा नहीं गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान का कहना है कि सिल्ट सफाई के चलते नहर बंद चल रही है। सफाई हो जाने पर नहर में पानी छोड़ा जाएगा।