{"_id":"5b8ec311867a55486434e9c7","slug":"41536082705-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 68500 शिक्षक भर्ती के क्रम में डायट में चल रही काउंसिलिंग मंगलवार को जारी रही। चौथे दिन 10 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराया। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं, दिव्यांगों तथा महिलाओं, पुरुषों को पांच सितंबर को विकल्प के लिए बुलाया गया है।
मंगलवार को सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग डायट में हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता मेें गठित टीम ने अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की। मंगलवार को 10 अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराया। सभी के प्रमाण पत्र सही पाए गए। जिले में सहायक अध्यापकों के 422 पद सृजित किए गए हैं। इनके शैक्षिक प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराया। अब तक 420 अभ्यर्थी काउंसलिंग करा चुके हैं। डायट परिसर में चार काउंटर बनाए गए थे। पांच सितंबर को अपराह्न तीन बजे महिलाओं, दिव्यांगों, पुरुषों को विकल्प के लिए बुलाया गया है। तीन विद्यालयों का विकल्प देना होगा। वर्ष 2008 के तैनाती नियमावली के तहत पुरुष अभ्यर्थियों की तैनाती की जाएगी। बीएसए ने स्वयं इसकी मानीटरिंग की। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पांच सितंबर को अपराह्न तीन बजे महिलाओं, दिव्यांगों, पुरुषों को विकल्प के लिए बुलाया गया है।