{"_id":"5b85979842c792465e1e985a","slug":"41535481752-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरा रेलवे स्टेशन पर मूलभुत सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरा रेलवे स्टेशन पर मूलभुत सुविधाओं का अभाव
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। मऊ-बलिया रेल मार्ग पर स्थित चकरा हाल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां पेयजल, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों की शिकायत के बाद भी मामले को लटका दिया गया है।
मऊ-बलिया रेल मार्ग स्थित चकरा हाल्ट से क्षेत्र के दर्जनों गांवों से प्रतिदिन भारी संख्या में लोग वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, बलिया सहित महानगरों की तरफ यात्रा करते हैं। लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं को बहाल तक नहीं किया जा सका है। हाल्ट पर शौचालय तो बना है, लेकिन हमेशा ताला लटका रहता है। भीषण गर्मी के मौसम में हाल्ट पर लगा हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहा है। शाम होते ही हाल्ट पर अंधेरा पसर जाता है। क्षेत्र के अशोक चौहान, भगवान सिंह, बृजकिशोर पांडेय, का कहना है कि यहां से भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं इसके बाद स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। दौरे पर आए रेल विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला है।