फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   संसद में सांसद घोसी ने पुरूष आयोग के गठन की उठाई आवाज

संसद में सांसद घोसी ने पुरूष आयोग के गठन की उठाई आवाज

Sun, 05 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
संसद में सांसद घोसी ने पुरूष आयोग के गठन की उठाई आवाज
लोक सभा घोसी के सांसद हरिनाराण राजभर ने शुक्रवार को संसद में शून्य काल के दौरान संसदीय क्षेत्र के विकास की मांग के साथ देश में पुरुष आयोग गठन करने की मांग भी उठाई। कहा कि देश में बहुत से आयोग महिला आयोग, पिछड़ा आयोग सहित ऐसे तमाम आयोग गठित किए गए हैं। लेकिन पुरुषों की समस्या के निस्तारण के लिए कोई पुरूष आयोग का गठन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सांसद के निजी सचिव और मीडिया सलाहकार अधिवक्ता शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि संसद में सांसद ने तर्क दिया कि पुरुषों को प्रताड़ित करते हुए महिलाओं की तरफ से केस किया जाता है। ऐसे हजारो मामले दर्ज होकर लंबित हैं। उन पीड़ित पुरुषों को न्याय दिलाने के लिए देश में पुरुष आयोग बनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा सांसद ने सदन में शून्य काल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की तमाम समस्याओं को फोकस करते हुए उसे रखा साथ ही सरकार से इन समस्याओं पर त्वरित समाधान की मांग किया। सांसद ने बताया कि उनका संसदीय क्षेत्र घोसी पूर्वांचल का अति पिछड़े क्षेत्रों में से एक है। घाघरा नदी में बाढ़ का प्रकोप, बेहतर शिक्षण संस्थान का न होना और इलाज के लिए कोई अच्छा सरकारी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज नहीं है। कल कारखाना और रोजगार विहिन क्षेत्रों में से जिला एक है। सांसद ने जिला मुख्यालय पर मौजूद बंद पड़ी स्वदेषी काटन मिल के साथ सूत कताई मिल को चालू करने तथा चीनी मिल को पुन: स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed