फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   छात्रों के अंदर आत्मविश्वास को जागृत करें शिक्षक

छात्रों के अंदर आत्मविश्वास को जागृत करें शिक्षक

Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के अंदर आत्मविश्वास को जागृत करें शिक्षक
घोसी। शिक्षा क्षेत्र घोसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली पर वृहस्पतिवार को यूनिफॉर्म वितरण एवं शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषय पर परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम डा. सीएल सोनकर मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि द्वारा 75 छात्र/छात्राओं को यूनिफार्म वितरण किया। इस दौरान शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषयक परिचर्चा करते हुए एसडीएम डा. सीएल सोनकर ने कहा कि बच्चों में गुणवत्ता तभी आएगी जब बच्चों की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा जाएगा। शिक्षक बच्चों को स्मार्ट बनाएं, जिससे उनके अन्दर आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न हो। बड़राव खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय ने कहा कि यूनिफार्म समानता का द्योतक है। समानता के संकल्प के साथ हम सबको मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. रामविलास भारती, रिजवान अहमद, संकुल प्रभारी अमीरुद्दीन अंसारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका फूलवन्ती शाही, बादामी देवी, दयाशंकर यादव, कमलेश राय, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed