फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसानों के हितों में प्रयासरत हैं सरकार: दुर्गविजय राय

किसानों के हितों में प्रयासरत हैं सरकार: दुर्गविजय राय

Fri, 20 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसानों के हितों में प्रयासरत हैं सरकार: दुर्गविजय राय
मझवारा/कोपागंज। भारतीय जनता पार्टी के किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में कोपागंज स्थित स्वयंवर मैरेज हाल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता हौसला प्रसाद उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित के निरंतर प्रयासरत है। सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, किसान फसल बीमा योजना सहित कई जनकल्याणकारी कार्यों को संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि भाजना के शासन में आम वर्ग से लेकर किसान वर्ग तक के लिए सरकार न केवल विभिन्न योजनाओं दिख रही हैं जिसका लाभ सब वर्गों को मिल रहा है। बैठक में सम्मेलन प्रभारी संतोष सिंह, राजीव पांडेय ने अपने विचार रखा। इस मौके पर अखिलेश तिवारी, आंनद सिंह, भारत, भीम, जनार्दन, गोविंद राव, सुग्गन राजभर, अखिलेश राजभर, कंवल गिरी, दीनबंधु राय, नितेश गुप्ता, राजन मिश्र और संजय राजभर सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed