फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   150 बच्चों का किया गया स्वासथ्य परीक्षण

150 बच्चों का किया गया स्वासथ्य परीक्षण

Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
150 बच्चों का किया गया स्वासथ्य परीक्षण
मऊ। वैश्य समाज महिला शाखा के तत्वावधान में गुरूवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा मऊ जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के मुन्नी देवी सरस्वती शिशु मंदिर बड़ा पोखरा पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने लगभग 150 बच्चों का आंख, दांत का परीक्षण किया। साथ ही नि:शुल्क दवा, टूथपेस्ट, ब्रश एवं टंगक्लीनर का वितरण किया गया। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल ने दीप प्रज्जवलन करके किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण में मुख्य रूप से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रघुनंदन दास अग्रवाल, डॉ. रूचि अग्रवाल, डॉ. मिनाक्षी वर्मा, डॉ. आशीष बरनवाल, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. प्रवीण उपाध्याय, डॉ. नमोनिता उपाध्याय आदि शामिल रहे। उधर वैश्य समाज महिला शाखा के पदाधिकारियों ने बच्चों को फल एवं अल्पाहार कराया। समाज के प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मीना अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल, जिलाउपाध्यक्ष बीना गुप्ता, जिलामहामंत्री अर्चना बरनवाल, कोषाध्यक्ष ममता बरनवाल, मधुलिका बरनवाल, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, सरला अग्रवाल, राधा जायसवाल, शोभा थरड़, केसी गर्ग, शिवा गर्ग, रीतू गर्ग, शिल्पी गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed