{"_id":"5b2a8e294f1c1b694d8b780f","slug":"41529515561-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की अवैध शराब बरामद 19-05-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख की अवैध शराब बरामद 19-05-15
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिरवापार दौलसेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से पुलिस ने मंगलवार की रात में 420 पेटी अवैध शराब बरामद कर लिया। बरामद शराब की कीमत15 लाख बताई जाती है। इसके साथ ही 200 लीटर ओपी केमिकल, पैकिंग मशीन, रैपर लैला, डाल्फिन, मिस्टर लाइन गोल्ड, खाली शीशी, ढक्कन आदि बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार एसपी के निर्देश पर पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रानीपुर थाने की पुलिस स्वाट टीम के साथ अवैध शराब कारोबारियों की सुरागरसी में थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने मिरवापार दौलसेपुर गांव के एक व्यक्ति के घर के पास छापा मारा। पुलिस ने यहां से ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे 310 पेटी बरामद किया। जबकि विनोद यादव के घरसे 110 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। यहां से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, 200 लीटर ओपी केमिकल और आठ किलोग्राम यूरिया, चार किलो नौसादर , डेढ़ किलो फिटकिरी ,पैकिंग मशीन, दो डिब्बा कलर्र ट्रैक्टर , दो ट्रैक्टर ट्रालियां बरामद किया। पुलिस की दबिश के दौरान दो व्यक्ति भाग गए। जबकि अशोक यादव पु्त्र शिवाश्रय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अशोक का चालान कर दिया। एसपी ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कर देने की घोषणा किया है। एएसपी एसके श्रीवास्तव के अनुसार बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन