{"_id":"5ab7d6e74f1c1b3a058b73d6","slug":"41521997543-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब होने से कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब होने से कर्मचारी परेशान
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। नगर पंचायत के बिजली सब स्टेशन पर लगा इंडिया मार्क हैंडपंप के खराब होने से सबस्टेशन के कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या के निस्तारण के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत पत्र सौंप समस्या की जानकारी दी गई है। बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
नगर पंचायत के सब स्टेशन पर लगे हैंडपंप के पिछले दस माह से ख्रराब होने से कर्मचारियों को विवश होकर बाहर से पानी लाना पड़ता है। इस बावत कर्मचारी अखिलेश यादव, संजय यादव ने बताया कि दस माह से हैंडपंप खराब है, जिससे काफी परेशानी होती है। करीब आधा किलोमीटर दूरी से पानी लाना पड़ता है। इस बावत सबस्टेशन के जेई राजेंद्र यादव ने बताया कि नगर पंचायत से लेकर ब्लॉक और अधिकारियों से हैंडपंप की मरम्मत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। लेकिन कई माह बीतने के बाद हैंडपंप को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इस बावत अधिशासी अभियंता एके शर्मा का कहना है कि जल्दी ही हैंडपंप का मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।