फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर माहौल

गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर माहौल

Mon, 18 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर माहौल
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फतह से भाजपाइयों का उत्साह चरम पर रहा। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न कसबों बाजारों और तहसील मुख्यालयों पर भाजपा जनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। सुबह साढ़े आठ बजे से ही लोग टीवी पर नजरें गड़ाए रहे। शुरुआती दौर में भाजपा का पिछड़ना और कांग्रेस को बढ़त जैसी सूचना से भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के हाव भाव बदलते रहे।
विज्ञापन

लेकिन रूझान के बाद परिणाम आने पर भाजपा को स्थाई रूप से बढ़त मिलती गई भाजपा कार्यकर्ता खुश नजर आए। इस दौरान राजनैतिक कार्यालयों के साथ सरकारी दफ्तरों और चट्टी चौराहों पर परिणाम को लेकर बहस होती गई। साथ ही लोग पीएम मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते दिखे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की पुरानी 16 सीटें छीन लेने का हवाला देते हुए इसे राहुल की मेहनत और किसानों के प्रति उनके द्वारा चलाए गए अभियान को श्रेय देने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

सदर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह का कहना है कि गुजरात में लगातार छठवीं बार पूर्ण बहुमत और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के बहुमत में आने से यह साबित हो गया है, कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि होती जा रही है। विपक्षी दल जनता में अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed