फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विक्ट्री इंटर कालेज में हुआ पुस्तक मेले का आगाज

विक्ट्री इंटर कालेज में हुआ पुस्तक मेले का आगाज

Tue, 12 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
विक्ट्री इंटर कालेज में हुआ पुस्तक मेले का आगाज
मऊ। नेशनल बुक ट्रस्ट, मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण चेतना यात्रा मंगलवार को दोहरीघाट पहुंची। यात्रा का उद्घाटन डीएफओ संजय विस्वाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दोहरीघाट की पहचान सरयू नदी की धारा है। और पूर्वांचल की पहचान गंगा का द्वाबा है, ऐसे में नदियां गाती हैं थीम पर आयोजित यह यात्रा मऊ जनपद के विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रहरी बनाने की पहल है। उन्होंने कहा कि यात्रा में नारा प्रस्तुत किया गया है आयो लौट चलें प्रकृति की ओर।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए एसडीओ एके सिंह ने कहा कि अब पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा नहीं होगा बल्कि पर्यावरण संस्कार को जिंदगी जीने की शर्त बनानी होगी। विषय प्रवर्तन करते हुए संस्कृत कर्मी राजीव रंजन ने कहा कि इस यात्रा में अनुपम मिश्र की किताब आज भी खरे हैं तालाब और नदियां गाती हैं विशेष रुप से विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शित की गई हैं। यात्रा का स्वागत करते हुए कालेज के प्रधानाचार्य विश्वामित्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय परिसर में आज पर्यावरण की पाठशाला आयोजित हुई है इस मंथन को निरंतर प्रवाहित रखने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समर्पित इको क्लब की स्थापना की घोषण करता हूं। क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिलाल ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के लिए यह यात्रा समय की आवश्यकता है। संचालन बेद उपाध्याय ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि पर्यावरण चेतना यात्रा बुधवार को स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला, गुरुवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर, शुक्रवार को शहीद इंटर कालेज मधुबन, शनिवार सर्वोदय इंटर कालेज घोसी, रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा से होकर मऊ शहर में सोमवार को सोनीधापा इंटर कालेज के प्रांगण में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed