{"_id":"59f766f64f1c1b71548b9dc5","slug":"41509385974-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूफी साहब के उर्स में उमडा़ जायरीनों का रेला0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूफी साहब के उर्स में उमडा़ जायरीनों का रेला0
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत में स्थित हजरत सूफी मुहम्मद जान सिद्दिकी किरमानी साहब का 86वां उर्स का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान दूर दराज के राज्यों से आए जायरीनों ने सूफी साहब की मजार पर मत्था टेका और अपने परिवार के लिए सलामती की दुवाख्वानी किया। सोमवार की शाम चादरपोशी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोइनियां मंजिल से हजारों जायरीनों की मौजूदगी में सज्जादानशीं शाह मुहम्मद इजहार अहमद मोइनी के नेतृत्व में सूफी साहब की रौजा स्थित मजार पर जाकर चादर चढा़ई गई। इस दौरान दूर दराज से आए कव्वालों ने सूफी साहब की शान में कव्वाली गाकर अपनी मोहब्बत और श्रद्धा का इजहार किया।
वलीदपुर स्थित सूफी साहब की मजार पर दो दिनी उर्स के दौरान देश के कोने कोने से आए जायरीनों ने दरबार में हाजिरी लगाया है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से मजार पर मत्था टेकने वालों की मन्नतें अवश्य ही पूरी होती हैं। मौजूदा उर्स में देश के बाहर अमेरिका, रियाद से भी आकर जायरीनों ने अपनी हाजिरी लगाया है। अमेरिका से आए अब्दुर्लरमान, रियाद के नूर आलम का कहना है कि सूफी साहब की दुआ से हमारा पूरा खानदान अच्छी सेहत के साथ हयात बसर कर रहा है। कोलकाता से अख्तर, मुंबई से हसन, उडी़सा के रहमान आदि ने उर्स में हिस्सा लिया।
उर्स में जायरीनों के खाने व ठहरने का पूरा इंतजाम है। इंतजामिया कमेटी के सदर और सज्जदानशी शाह मुहम्मद इजहार अहमदमोइनी ने बताया कि जायरीनों के हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। सोमवार की देर शाम चादर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को गागर और खिरकापोशी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।