फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राज्यकर्मचारी और प्रधान संघ एक दूसरे के विरूद्घ हुए लामबंद

राज्यकर्मचारी और प्रधान संघ एक दूसरे के विरूद्घ हुए लामबंद

Thu, 28 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
राज्यकर्मचारी और प्रधान संघ एक दूसरे के विरूद्घ हुए लामबंद
मऊ। रानीपुर विकास खंड क्षेत्र के चाल्हा गांव में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के बीच हुए विवाद के बाद पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन व ग्राम विकास अधिकारी संघ आमने सामने हैं। प्रधान संघ चाल्हा गांव के प्रधान सोम प्रकाश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद जनपद के प्रधान आक्रोशित होकर जिलाधिकारी से मिले तो ग्राम विकास अधिकारी संघ के लोग विकास भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर प्रधान के गिरफ्तारी की मांग किया। बरहाल दोनों संगठनों को जिलाधिकारी व सीडीओ द्वारा निष्पक्ष जांच के बाद कठोर कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास को लेकर बीते दिनों ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के बीच हुआ विवाद गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद धरना प्रदर्शन में बदल गया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर दर्ज मुकदमा को फर्जी बताते हुए मुकदमा वापस किए जाने की मांग की। प्रधानों की समस्याओं के सुनने के बाद दोनों अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर प्रधान संघ के परदहां ब्लाक के अध्यक्ष धनंजय सिंह झब्बू, राम भवन, हरिकेश यादव, मुकेश राय, प्रद्युम्र राय, साहब सिंह, बृजेश चौहान, अनंत सिंह, श्रीराम, नगीना यादव आदि रहे। उधर, ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले जनपद के सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने जनपद के सभी नौ ब्लाकों में तालाबंदी कर विकास भवन पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर प्रधान के गिरफ्तारी की मांग किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, राजेश कुमार,विवेकानंद, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हृदय शंकर सिंह, सीमा यादव, रानी यादव, स्नेहा मौर्या, दीप्ती पांडेय, अनुपमा सिंह, अलका सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed