{"_id":"59a856964f1c1bf4278b49f6","slug":"41504204438-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चरने को लेकर हवाई फायरिंग, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चरने को लेकर हवाई फायरिंग, तोड़फोड़
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना/ नदवासराय। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव में गुरुवार को दिन में लगभग ढाई बजे एक ईंट भट्ठे पर बोई गई सब्जी को एक बकरी के चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट एवं हवाई फायरिंग हो गई। इस घटना को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद में एक ईंट भट्ठे पर सब्जी बोई गई थी। गुरुवार को गांव के ही अरविंद कुमार की बकरी गुरुवार दिन में ईंट भट्ठे पर लगभग ढाई बजे सब्जियों को चरने लगी। भट्ठे पर काम करने वाले विंदल द्वारा ने जब मना किया तो उससे अरविंद कुमार की तू-तू मैं-मैं होने लगी। जिस पर विन्दल ने मिथिलेश के भांजे मन्टू को इसकी सूचना दी। मन्टू के मौके पर पहुंचने के बाद अरविंद व मन्टू के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसकी सूचना मन्टू ने अपने साथियों को दिया गया और दोनों तरफ से काफी लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते वहां हवाई फायरिंग भी होने लगी। पास के गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाई। दोनों पक्ष पुलिस की सूचना पर कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।