{"_id":"594c032e4f1c1bd82e8b462d","slug":"41498153774-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में विभागों ने सजाई अपनी उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में विभागों ने सजाई अपनी उपलब्धियां
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी के क्रम में गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी व मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय और ब्लाक प्रमुख सुभावती देवी ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी और मेला में विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उपब्धियों के बारे में लोगों को बताया।
तीन दिवसीय मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन होने के बाद मेले में आए लोगों को संबंधित विभागों ने सरकारी योजनाओं से संबंधी जानकारियां दी। उद्घाटन के बाद ब्लाक प्रमुख सुभावती देवी और जिला विकास अधिकारी ने सभी स्टालों पर जाकर विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ सेवा व महिला शिशु उपचार, मनरेगा, आंगनबाडी़, पंचायती राज, होम्यापैथ चिकित्सा, आयुर्वेद, रशद, सिचाई विभाग,पशुधन आदि विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए थे। उद्घाटन व निरीक्षण के बाद जिला विकास अधिकारी श्री राय ने बताया कि पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शनी व मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व लोगो को सुविधानुसार जानकारी प्रदान की जा रही है। इस दौरान डा. एपी सिंह, बीडीओ हरिवंश प्रसाद, एडीओ पंचायत सतीश मौर्या कमलेश सिंह, समेत अन्य विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।