फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   40 to 80 percent of parents agreed to send children to school

बच्चों को स्कूल भेजने में 40 से 80 प्रतिशत अभिभावकों ने दी सहमति

Tue, 13 Oct 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
40 to 80 percent of parents agreed to send children to school
मऊ। सरकार की तरफ से सभी बोर्डों से संबद्ध कालेजों को 19 अक्तूबर से खोलने का फरमान जारी किया गया है। सरकार के फरमान पर कालेज प्रशासन तैयारी में जुटा है। अभी 40 से 80 प्रतिशत अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं को स्कूल भेजने के लिए ऑनलाइन सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई से संबद्ध 32 कालेज में नौवीं से 12वीं तक के 10 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सरकार की गाइडलाइन मिलते ही कालेज प्रशासन तैयारी में जुट गया है। कालेज प्रशासन की तरफ से अभिभावकों से छात्र छात्राओं को स्कूल भेजने पर ऑनलाइन सहमति मांगी गई है। इस संबंध में सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर और लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रधानाचार्य पीएल जैसी का कहना है कि 19 अक्तूबर से स्कूल खोलने के मामले मेें गाइडलाइन मिल गई है। नौवीं से 12वीं तक के 80 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों ने ऑनलाइन सहमति प्रदान किया है। अधिक छात्र संख्या के मद्देनजर बारी-बारी से दो क्लास के बच्चों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने के मामले में अभी तक 40 प्रतिशत अभिभावकों ने ऑनलाइन सहमति दी है। एक दिन में दो कक्षाओं के बच्चों को बुलाया जाएगा। अमृत पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए 70 प्रतिशत अभिभावकों ने ऑनलाइन सहमति दी है। एक दिन 11वीं, 12वीं कक्षा के बच्चों को बुलाया जाएगा। दूसरे दिन नौवीं दसवीं कक्षा के बच्चों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed