फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   40 thousand rupees beaten by egg firm employee

अंडा फर्म के कर्मचारी से मारपीट कर लूटे 40 हजार रुपये

Wed, 30 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees beaten by egg firm employee
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार स्थित एक अंडा फर्म के कर्मचारी को तमंचे की नोक पर मारपीट कर दो लोगों ने 40 हजार रुपया लूट लिया। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति तथा उसके साथी को आरोपित किया गया। पुलिस संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में गोरखपुर शहर के गोरखनाथ निवासी मो. इमरान ने बताया कि वह घोसी कोतवाली के सुल्तानपुर बाजार स्थित अंडा फार्म में बतौर कर्मचारी काम करता है। आरोप लगाया कि मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे जब वह लघुशंका करने के लिए फार्म से बाहर निकला तभी वहां सुल्तानपुर निवासी सोहराब अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। सोहराब ने तमंचा निकालकर उसके कनपटी पर लगाकर उसे फार्म के अंदर ले आया। जहां उससे मारपीट कर कैश बाक्स में रखा 40 हजार रुपये निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद फार्म मालिक के भतीजे सेराज ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने हमला कर उन्हे भी घायल कर दिया। इसके बाद रुपये लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। घायल कर्मचारी मो. इमरान ने आरोप लगाया कि सोहराब के विरुद्ध घोसी कोतवाली में पहले से मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सोहराब और उसके साथी की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed