{"_id":"6770407b769c47d4f805e96e","slug":"40-out-of-110-cases-were-settled-on-samadhan-diwas-mau-news-c-295-1-mau1001-122249-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: समाधान दिवस पर 110 मामलों में से 40 का हुआ निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: समाधान दिवस पर 110 मामलों में से 40 का हुआ निपटान
विज्ञापन
मऊ जिले के सदर, घोसी, मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सभी 12 थाना में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी थानों पर 110 फरियादियों ने अपनी शिकायतों को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें 40 शिकायतों का निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों का जल्द निस्तारित करने का आश्वासन शिकायतकर्ताओं को दिया। इस दौरान अधिकांश मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे।
शनिवार को डीएम प्रवीण मिश्र, एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में दक्षिणटोला थाने में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सात मामले जिसमें दो पुलिस और पांच राजस्व से जुड़े थे।
इस मामले में दो पुलिस से जुड़ी शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि राजस्व से जुड़े तीन मामलों का निस्तारण टीम द्वारा भेज कर किया गया।
इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तहसीलदार आलोक रंजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 12 प्रार्थना पत्र दिए गए, जिसमें चार का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
वहीं सदर तहसील के शहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में तीन मामले आए, इसमें दो मामलों का निस्तारण टीम द्वारा भेज कर किया गया।