{"_id":"6016f58b8ebc3e569206803c","slug":"3900-candidates-left-the-central-teacher-eligibility-test-mau-news-vns572126824","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 3900 परीक्षार्थियों ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 3900 परीक्षार्थियों ने छोड़ी
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा के दौरान नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में कुछ यूं पहुँचे परीक्षार्थी।
- फोटो : MAU
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को 96 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सीसीटीवी की निगरानी मेें हुई। पेपर देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। खराब मौसम और सवारी वाहन न मिलने से कई परीक्षार्थी की परीक्षा छूटने से मायूस दिखे। परीक्षार्थियों के मैथ और संस्कृत के प्रश्न कठिन रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 39000 के सापेक्ष 35100 परीक्षार्थी शामिल रहे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों मेें हुई। पहली पाली रविवार को सुबह 9.30 बजे शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंच गए थे। खराब मौसम के चलते दूरदराज इलाकों में बने के परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थियों के देर से पहुुंचने के चलते परीक्षा से वंचित हो गए। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 4.30 बजे तक हुई। नकल पर नजर रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सीबीएसई की तरफ से एक आब्जर्बर की तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर कमरों में लगे सीसीटीवी के अलावा अलग से वीडियोग्राफी कराई गई। सीबीएसई बोर्ड से गठित सचल दस्ता तथा विजिलेंस की टीम प्रत्येक परीक्षाभ केंद्र पर निगरानी करती रही।
संस्कृत के प्रश्न रहे कठिन, मैथ के प्रश्न रहे उलझाऊ
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से निकले अधिकांश अभ्यर्थी उत्साह से लवरेज रहे। पहली पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों से बातचीत की गई। इस संबंध में सुषमा सिंह का कहना था कि पेपर आसान रहा। संस्कृत के प्रश्न कठिन थे। सर्वेश कुमार यादव का कहना था कि पेपर ठीक रहा। लेकिन मैथ के प्रश्न माथापच्ची करने वाला रहा। संजीत कुमार गोंड का कहना था कि पेपर ठीक रहा। लेकिन मैथ तथा संस्कृत के प्रश्न उलझाऊ रहे। दूसरी पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले शनिप्रकाश का कहना था कि इस वर्ष गणित का प्रश्न ठीक रहा। इसी क्रम में रंजीता यादव का कहना था कि पेपर ठीक रहा। संस्कृत के प्रश्न कठिन रहा। केशभान पटेल का कहना था कि हिंदी के प्रश्न औसत रहे। सामाजिक विषय के प्रश्न जटिल रहे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की उड़ती रही अफवाह
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र की आंसर की सोशल मीडिया पर वायरल होने की अफवाह उड़ती रही। इस संबंध में सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर पीएल जैसी से बातचीत की गई तो बताया कि सोशल मीडिया पर पेपर वायरल हाने की सूचनाएं पूरी तरह से गलत है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड से गठित सचल दस्ता तथा विजिलेंस की टीम की निगरानी में परीक्षा हुई।
कहां कितने परीक्षार्थी पहुंचे
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार रविवार को आयोजित सीटीईटी की परीक्षा नेहरू इंटर कालेज रतनपुरा, मर्यादा पुरुषोतम पीजी कालेज भुडुसुड़ी, दयानंद इंटर कॉलेज इटैली मेंपरीक्षा शांतिपूर्ण हुई। जिसमें दोनों पाली में कुल परीक्षार्थी 191 अनुपस्थित रहे। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुडसुरी पर प्रथम पाली में 35, दूसरी पाली में 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज रतनपुरा पर प्रथम पाली में 31 और दूसरी पाली में 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दयानंद इंटरमीडिएट कालेज इटैली पर प्रथम पाली में 23 तथा दूसी पाली में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चार विद्यालयों मे सीटेट की परीक्षा हुई। सरसेना इंटर कालेज में प्रथम पाली में 25 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रामनवल सिंह स्मारक महाविद्यालय मेंप्रथम पाली 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली मेें 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय इंटर कालेज चिरैयाकोट में 30 अनुपस्थित रहे।पीकेएस पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट में 37 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 44 अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय इंटर कालेज में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।