फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   39 new infected patients including eight from the city

नगर के आठ सहित मिले 39 नए संक्रमित मरीज

Sat, 15 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
39 new infected patients including eight from the city
मऊ। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण की तीन अलग अलग जांच रिपोर्ट में 39 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें नगर क्षेत्र से आठ तथा शेष 31 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से मिले है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 1197 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 31 मरीज संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 764 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 5 और ट्रूनाट जांच में 3 मरीज मिले। संक्रमित मरीज में नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा से तीन, हरीकेशपुरा से एक, जेल कालोनी से दो, हरिद्वार कालोनी से एक सहित आठ मरीज मिले। वहीं फतेहपुर मंडाव ब्लाक से तीन, बड़राव ब्लाक से एक, दोहरीघाट ब्लाक से दो, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से दो, परदहा ब्लाक से दस, रानीपुर ब्लाक से दो, रतनपुरा ब्लाक से चार तथा अन्य जगह से छह मरीज मिले। इससे कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 659 पहुंच गई। इसमें 7 हजार 51 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं एक मरीज की मौत से मृतक मरीजों का आंकड़ा 58 पहुंच गया। सक्रिय 580 मरीजों में से 457 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed