फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3.80 lakh rupees fraud in the name of getting a job abroad, two named

Mau News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.80 लाख रुपये की ठगी, दो नामजद

Mon, 31 Mar 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
3.80 lakh rupees fraud in the name of getting a job abroad, two named
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर नई बस्ती पारा निवासी एक महिला की तहरीर पर शनिवार की शाम पुलिस ने दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया। शाहिदा खातून की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसी के मोहल्ले में रहने वाला मोहम्मद मोबिन उसके घर आया और कहा कि वह विदेश में नौकरी दिलाने, पासपोर्ट और वीजा बनवाने का काम करता है। शाहिदा ने बताया कि उसके पुत्र मुहम्मद फुजैल का पासपोर्ट बना है, उसे विदेश में नौकरी दिला दो। पासपोर्ट और 95 हजार रुपये लेकर चला गया। पता चलने पर पुत्र के दोस्त आजमगढ़ जिले के जहानागंज निवासी मु. जावेद, जियाउर्रहमान, आरिफ घर आए उसी दौरान मोबिन भी वहां पहुंच गया। उनसे भी नौकरी लगाने की बात कही। उनसे भी पासपोर्ट और 2.85 लाख रुपये लेकर चला गया। नौकरी नहीं मिलने पर कुछ माह बाद उससे पूछा तो टालमटोल करने लगा। बताया कि दुकान पर नहीं विदेश में वहां खेत में नौकरी करनी होगी। खेत में काम करने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। बीते 15 फरवरी को मोबिन से पैसा वापस मांगा तो उसने गाली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed