{"_id":"ff219b69e8226dcc303d59ea81dc9177","slug":"37-contender-to-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी के लिए 37 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी के लिए 37 दावेदार
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए तीन फरवरी को मतदान होगा। शनिवार को अध्यक्ष महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए 16 लोगों ने नामांकन किया।
इस प्रकार अध्यक्ष महामंत्री सहित 22 पदों के लिए कुल 37 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी सोमवार को होगी।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को शमसुल हसन ने पर्चा दाखिल किया। इस पद के लिए पहले दिन जितेंद्र नाथ द्धिवेदी, सूर्यनाथ राम यादव व राजविजय यादव ने नामांकन किया है।
महामंत्री पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह व मकरध्वज यादव ने नामांकन किया। इस पद के लिए पहले दिन दारोगा सिंह व सत्येंद्रनाथ राय ने पर्चा दाखिल किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अखंड प्रकाश पांडेय ने नामांकन किया। पहले दिन रामप्रवेश भारद्वाज ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
सहमंत्री के तीन पदों के लिए मिथिलेश निषाद ने नामांकन किया। पहले दिन कैलाश व मनीष कुमार सरोज ने नामांकन किया था। कोषाध्यक्ष के लिए राजेंद्र प्रसाद ने नामांकन किया। पहलेे दिन जनार्दन मौर्या ने पर्चा दाखिल किया था।
वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी छह पदों के लिए पवन कुमार मौर्य, राम अवध भारद्धाज व विनोद कुमार यादव ने नामांकन किया। पहले दिन सुखराम चौहान, अरविंद कुमार, यशवंत सिंह व विश्व जीत उपाध्याय ने नामांकन किया था। कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए ज्ञान चंद पंकज, महेंद्र यादव व मणिकांत मिश्र ने नामांकन किया।