फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3.67 lakh duped on the pretext of buying and selling goods online

Mau News: ऑनलाइन सामान खरीद बिक्री का झांसा देकर 3.67 लाख की ठगी

Tue, 10 Feb 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
3.67 lakh duped on the pretext of buying and selling goods online
साइबर अपराधी रोज नए तरीके अपनाकर लोगों से रोज लाखों रुपये हड़प रहे हैं। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी हनुमान नगर का है। देवानंद की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की शाम 3.67 लाख रुपये धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि जालसाज महिला पुरुष ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और ऑनलाइन सामान खरीद बिक्री का झांसा दिया था। देवानंद का आरोप है कि अनजान व्हाट्सएप नंबर से सूर्य प्रकाश गुप्ता और प्राची गुप्ता ने संपर्क किया।
विज्ञापन

दोनों ने एक दूसरे कोे चाचा भतीजी और पता मुंबई बताया। WWW.shein98shops.com कस्टमर सर्विस पर ऑनलाइन खरीद बिक्री के लिए प्रेरित किए। देवानंद ने समान्य एप समझकर उक्त 8 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक उनके बताए अनुसार काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले दोनों ने ऑनलाइन सामंता स्टोर इंटरप्राइजेज नाम से देवानंद की दुकान बनाए और ऑनलाइन आर्डर भेजने लगे। 22 दिन में 12 बार में देवानंद ने 3,67,597 रुपये खरीद बिक्री के लिए दिया, लेकिन लाभ के रूप में कुछ नहीं मिला।
15 जनवरी को दुकान बंद दिखाया गया। एप पर मैसेज मिला कि 48 घंटे में आर्डर मिलेगा, जिसे बेचकर पैसा पाने के लिए कस्टमर सर्विस पर मैसेज करना होगा। आर्डर बेचने के बाद वेरिफिकेशन करने पर 1,83,274 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर मांगा गया।

संपर्क करने पर सूर्य प्रकाश गुप्ता और कस्टमर सर्विस ने बताया कि आपको स्टोर क्रेडिट के रूप में 2.70 लाख रुपये मांग किया जा रहा है। आप ये पैसा जमा करके अपना पूरा कमीशन 48 घंटे में प्राप्त कर सकते हैं। अधिक पैसा मांगने पर साइबर ठगी की आशंका हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed