फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   36 infected patients, including health workers and policemen, number 774

स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी सहित मिले 36संक्रमित मरीज, संख्या हुई 774

Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
36 infected patients, including health workers and policemen, number 774
मऊ।जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं।मंगलवार को एंटीजेन टेस्ट तथा बीएचयू से आई रिपोर्ट में 36 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में इसके साथ मरीजों की कुल संख्या 774 पहुंच गई। मरीजों में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी सहित हर वर्ग के लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को कोविड अस्पताल पहुंचाने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त करने में जुटा हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि एंटीजेन टेस्ट में 26 तथा बीएचयू से प्राप्त दस रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं।बोले कि जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिले है उसमें टीबी क्लीनिक का स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी पत्नी, खुरहट पुलिस चौकी से एक पुलिसकर्मी, वलीदपुर से एक, सैदपुर मुहम्मदाबाद से एक, पुलिस लाइन से तीन, चिरैयाकोट से तीन, पिंडोहरी से एक मरीज हैं।इसके अलावा परदहा ब्लाक के सरवा में 65 लोगों के एंटीजेन टेस्ट में दो संक्रमित मिले।
विज्ञापन

रतनपुरा सीएचसी पर 12 लोगों के एंटीजेन टेस्ट में छिछोर निवासी एक व्यक्ति तथा साहुपुर निवासी एक महिला संक्रमित मिली। वहीं बड़राव सीएचसी पर जांच में रजपुरा निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके अलावा बीएसए कार्यालय का एक कर्मचारी, चिरैशकोट के महतवाना से एक, कासिमपुर से एक, परशुपुर से एक, गंगवारी फतेहपुर से एक, भगवानपुर डंगौली से एक, ओंहाइच से एक, सहरोज से एक, परदहां से एक, घोसी से एक और एक मुहम्मदाबाद से है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 774 पहुंच गई। इसमें 492 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 275 सक्रिय मरीज हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 हजार संदिग्धों की हो चुकी हैं जांच
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोविड की जांच के बीएचयू 15608 संदिग्धों का नमूना भेजा जा चुका है, जिसमें 14596 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।इसमें 14321 निगेटिव मिले है जबकि 1012 की रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। वहीं जिले में बीते 15 दिनों में 13686 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 271 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed