{"_id":"5e5d4bc18ebc3eebbe7e1ff9","slug":"36-employees-will-celebrate-holi-by-taking-loans-mau-news-vns513917487","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 कर्मचारी कर्ज लेकर मनाएंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 कर्मचारी कर्ज लेकर मनाएंगे होली
विज्ञापन
मऊ। दीपावली के बाद अब होली का त्योहार भी भी महिला अस्पताल में तैनात 36 कर्मचारियों को कर्ज लकर मनाना पड़ेगा। दरअसल सेवा प्रदाता अवनि एजेंसी ने नान मेडिकल पर तैनात इन कर्मचारियों को पिछले छह माह का बकाया मानदेय नहीं दिया है। विभागीय अधिकारियों के यहां लगाई गई गुहार भी बेअसर रही। हालांकि नई सीएमएस के आने पर कर्मचारियों को लंबित मानदेय का भुगतान होने का आश्वासन दिया जा रहा है। उधर, कर्मचारियों की मजबूरी का हाल यह है कि दुकानदारों ने भी उन्हें उधार देने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं।
पैरा मेडिकल, नॉन मेडिकल, सुरक्षा, सफाई आदि व्यवस्था को लेकर जिला महिला अस्पताल में अप्रैल 2019 में अवनि परिधि कंपनी ने 36 कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। इन कर्मचारियों का सेवा प्रदाता कंपनी ने अगस्त 2019 से मानदेय का भुगतान नहीं किया है। मानदेय न मिलने से कर्मचारियों ने दीपावली, दशहरा का त्योहार भी आर्थिक तंगी के बीच मनाया। ऐसे में अब होली के त्योहार को लेकर उनमें बेचैनी है। त्योहार नजदीक होने के बाद कर्मचारियों के मानदेय के भुगतान की कवायद नहीं की जा रही है। इन कर्मचारियों में अधिकांश कर्मचारी दूसरे जिलों के है। ऐसे में मानदेय न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। मजबूरन उन्हें घर के किराए से लेकर बच्चों की शिक्षा, बीमारी आदि पर होने वाला खर्च कर्ज से चल रहा। ऐसे में कर्मचारियों ने कई बार ततकालीन सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता से लेकर अवनि परिधि एजेंसी के अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी बातों को नजरंदाज कर दिया। ऐसे में यदि त्योहार से पहले मानदेय नहीं मिला तो कर्मचारियों के सामने कर्ज लेकर त्योहार मनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।
अभी दो दिन पहले ही चार्ज लिया है। मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी लेकर होली से पहले कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रा सिन्हा, सीएमएस