फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   34 migrant laborers from Dhanbad

झारखंड के धनबाद से आए 34 प्रवासी मजदूर

Sat, 02 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
34 migrant laborers from Dhanbad
बढुआगोदाम/मऊ। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रांतों में फंसे प्रवासी मजदूरों की वापसी के क्रम में शनिवार को रोडवेज से 34 प्रवासी मजदूर को लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग किया। स्क्रीनिंग के बाद प्रवासी मजदूरों को नगर के फातिमा स्कूल क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कहर के चलते पूरे देश में लाकडाउन के बाद जिले के मजदूर महाराष्ट, गुजरात, झारखंड, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न प्रांतों में फंस गए थे।
विज्ञापन

योगी सरकार के फरमान पर प्रवासी मजदूरों की वापसी का फरमान जारी किया गया। अब प्रवासी मजदूरों के वापसी की कवायद शुरू हो गई। शनिवार की शाम झारखंड के धनबाद से एक वाहन से 34 मजदूरों को नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल लाया गया। 28 मजदूर मऊ जिला तथा छह मजदूर गाजीपुर जिले के रहे। प्रवासी मजदूरों का वाहन आते ही स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दिया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी मजदूरों को फातिमा स्कूल में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत तहसीलदार ओपी पांडेय का कहना है कि झारखंड के धनबाद जिले से 34 प्रवासी मजदूरों को एक वाहन से लाया गया है। अन्य वाहनों से प्रवासी मजदूर आ रहे हैं। मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर क्वारंटीन कर दिया जाएगा। वहां मजदूरों को सभी सुविधाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed