{"_id":"64e113644abcf3172f057044","slug":"33-thousand-candidates-will-appear-in-71-examination-centers-mau-news-c-295-1-svns1028-1388-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 71 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे 33 हजार परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 71 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे 33 हजार परीक्षार्थी
विज्ञापन
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की चल रही सभी तैयारी शनिवार को पूरी हो गई। रविवार को 71 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 33 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान करने में व्यस्त रहे।
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए डीसीएसके पीजी कॉलेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों मेें होगी। पहली पाली रविवार को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में 33 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी।
नकल पर नजर रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सीबीएसई का एक पर्यवेेक्षक तैनात रहेगा। सीबीएसई की तरफ से प्रत्येक केंद्र पर कमरों में लगे सीसीटीवी के अलावा अलग से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सीबीएसई बोर्ड से गठित सचल दस्ता प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगरानी करता रहेगा।
विज्ञापन
पहली पाली के लिए पूर्वाह्न सात बजे से परीक्षा केंद्र में इंट्री मिलनी शुरू हो जाएगी। पूर्वाह्न 7.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाना होगा। इस बाबत सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर पीएल जैसी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा शुरू होने पर अभ्यर्थी को इंट्री नहीं मिलेगी।