फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3277 students left the exam in the first shift

Mau News: पहली पाली में 3277 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 24 Feb 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
3277 students left the exam in the first shift
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। इसके साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दस्ता, जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में 39271 के सापेक्ष 35994 परीक्षार्थी शामिल हुए। 3277 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में बनाए गए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकों 23 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता और चार जोनल मजिस्ट्रेट चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण करते रहे। जिला विद्यालय कार्यालय में बने कंट्रोल रुम के साथ ही बोर्ड और राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल बालक 20282 के सापेक्ष 18136, बालिका 18989 के सापेक्ष 17758 परीक्षार्थी शामिल हुए।


दूसरी पाली में 2534 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा में इंटरमीडिएट में बालक 20902 के सापेक्ष 19190, बालिकाएं 20077 के सापेक्ष 19255 परीक्षार्थी शामिल हुए।

पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के चलते तनाव था, लेकिन परीक्षा कक्ष में जाने के बाद सब सामान्य रहा। हिंदी प्रश्नपत्र आसान रहा। प्रश्नपत्र में आए सभी प्रश्नों को हल की हूं। अच्छा अंक मिलने की उम्मीद है। - गुंजन भारती, छात्रा



परीक्षा की अच्छी तैयारी रही। तैयारी के अनुरुप ही पेपर रहा। पेपर अच्छा होने से खुशी की अनुभूति हो रही है। अन्य विषयों के लिए भी कड़ी तैयारी इसी तरह से जारी रहेगी। - रंजना साहनी, छात्रा


परीक्षा की बेहतर तैयारी की थी। तैयारी के चलते प्रश्नपत्र को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। हिंदी विषय में अच्छा अंक मिलने की उम्मीद है। - सुगंधा, छाज्ञा



बोर्ड परीक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र शानदार रहा। तैयारी अच्छी रहने के चलते प्रश्नों को हल करने मेंं कोई परेशानी नहीं हुई। अच्छा अंक मिलने की उम्मीद है। - दीक्षा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed