फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3.23 lakhs siphoned off in the name of admission in Jamia Millia Islamia School

Mau News: जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल में एडमिशन के नाम पर 3.23 लाख हड़पे

Thu, 12 Mar 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
3.23 lakhs siphoned off in the name of admission in Jamia Millia Islamia School
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा मुहल्ला निवासी जाकिर हुसैन की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तनसीर खान ने खुद को दिल्ली का सीबीआई अफसर बताते हुए जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से संबद्ध जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल में एडमिशन के नाम पर 3.23 लाख रुपये हड़प लिए। इसमें सात अन्य लोगों ने उसका साथ दिया।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार जाकिर हुसैन वर्ष 2019 में अपनी बहन जिनत फिरदौस और नूर अफरोज का जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल में एडमिशन कराने के लिए दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों के बताने पर वे दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र निवासी तसनीर खान से 29 फरवरी 2019 को सीबीआई ऑफिस, लोधी नगर पहुंचकर मिले।
उसने दिल्ली पुलिस, सीबीआई और दिल्ली के सभी विश्वविद्यालयों में अपनी पहुंच बताई और दोनों बहनों के एडमिशन के लिए चार लाख रुपये की मांग की।
इसके बाद 22 बार में दिल्ली निवासी इमरान खान, सलमान खान, सैफुद्दीन, जियाउर्रहमान, पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर निवासी हैदर अली, गाजियाबाद जनपद के बहादुरगढ़ निवासी जियाउर्रहमान और गाजियाबाद निवासी सलीम खान के बैंक खातों में पूरा पैसा भेज दिया गया।
कुछ दिन बाद उसने बहनों को एडमिशन के लिए परीक्षा दिलाई और जाकिर हुसैन घर लौट आए। तीन माह बीत जाने के बाद भी एडमिशन नहीं हुआ और आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया।
परेशान होकर जाकिर हुसैन लोधी नगर स्थित सीबीआई ऑफिस पहुंचे, जहां सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि यहां तसनीर नाम का कोई व्यक्ति काम नहीं करता है।
गार्ड ने तसनीर से फोन पर बात की तो उसने खुद को एटीएस का हेड अफसर बताया। इसके बाद उसने अपने साथी सैफुद्दीन के पिता के नाम पर दो लाख रुपये का चेक डाक से भेजा, जो 25 मार्च 2020 की तारीख का था।
उस समय लॉकडाउन के चलते बैंक बंद थे और पैसा निकालना संभव नहीं हो पाया। बैंक खुलने पर पता चला कि खाते में पैसा नहीं है और चेक पर किए गए हस्ताक्षर भी सही नहीं हैं।


प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों से संपर्क कर बयान दर्ज कराया जाएगा, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -बसंत लाल, थानाध्यक्ष, दक्षिण टोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed