फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   32 progressive farmers honored

Mau News: किसान दिवस पर 32 प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

Fri, 23 Dec 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
32 progressive farmers honored
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को उन्नतिशील खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने 32 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किसान दिवस के अवसर पर धान की फसल में जिले में सबसे अधिक उत्पादन के लिए दुबारी गांव निवासी वीरेंद्र मोहन सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। नवादा गांव निवासी पानमती तिवारी द्वितीय पुरस्कार दिया गया। जबकि गेहूं की फसल के लिए प्रथम पुरस्कार लारनपुर गांव निवासी कोमल यादव तथाभैरोपुर खुरमा निवासी छोहाड़ी सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। चना की फसल के लिए बीबीपुर गांव निवासी जगदीश को प्रथम और धवरियासाथ गांव निवासी बजरंगी सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सरसों की फसल के लिए बैराठपुर गांव निवासी उमाशंकर राय को प्रथम और कुरंगा गांव निवासी सुभाष को द्वितीय पुरस्कार दिया गया जबकि गन्ना की फसल के लिए तिघरा गांव निवासी ताराचंद को प्रथम तथा गजियापुर गांव निवासी हरिनारायण को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। गन्ना की फसल के लिए कुशमौर गांव निवासी राकेश सिंह को प्रथम,जरलहवा गांव निवासी रामभवन को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। मत्स्य पालन के लिए बस्ती गांव निवासी मीरा सिंह को प्रथम, लैरोदोनवार गांव निवासी जितेंद्र सिंह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया मत्स्य पालन के लिए पिपरौता गांव निवासी सूर्यभान सिंह को प्रथम, सिपाह गांव निवासी अनुज चंद्र प्रभाकर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केले की फसल के लिए सोड़सर गांव निवासी डॉ. मनीष कुमार राय को प्रथम और विनीत कुमार राय को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। फूलगोभी के लिए पकड़ी गांव निवासी राधेश्याम मौर्य को प्रथम, ढढवल गांव निवासी जंग बहादुर मौर्य को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। मिर्च की फसल के लिए गाईगवा गांव निवासी आलोक सिंह को प्रथम, हीरापट्टी गांव निवासी सुदामा यादव को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
पत्ता गोभी की फसल के लिए हुसैनाबाद गांव निवासी सुशीला देवी को प्रथम, इंदरपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद मौर्य को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। पशुपालन में गाय पालन के लिए अरियासो गांव निवासी दिनेश कुमार यादव प्रथम, परमानंद पट्टी गांव निवासी विवेक राय को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। भैंस पालन के लिए समराजपुर गांव निवासी शिवजी सिंह को प्रथम और सरयां गांव निवासी सुरेश यादव को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कुक्कुट पालन के लिए कुरंगा गांव निवासी बब्बन यादव, लिखीपुर गांव निवासी रंजना सिंहछ को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

बकरी पालन के लिए करौली गांव निवासी सुमनलता सिंह को प्रथम पुरस्कार, भगवानपुर गांव निवासी रामलाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed