फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   32 outgoing heads of the block will be out of the fight

रतनपुरा ब्लाक के 32 निवर्तमान प्रधान होंगे लड़ाई से बाहर

Tue, 09 Mar 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
32 outgoing heads of the block will be out of the fight
मऊ/रतनपुरा। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण के नियमों के कारण रतनपुरा ब्लाक के कई निवर्तमान ग्राम प्रधानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। आरक्षण के नियमों में बदलाव के कारण रतनपुरा ब्लाक के 32 निवर्तमान ग्राम प्रधान इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। आरक्षण के चलते इन ग्राम पंचायतों की सीटों पर दुबारा प्रधान बनने का सपना पालने वाले दावेदारों का सपना चूर हो गया है। इसके अलावा 13 निवर्तमान प्रधान खुद तो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे लेकिन अपने परिवार की महिला सदस्यों को चुनावी समर में उतारकर प्रधान पति या प्रधान प्रतिनिधि का तमगा पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

आरक्षण सूची जारी होने पर रतनपुरा ब्लाक के करीब 52 प्रतिशत गांव प्रभावित हुए हैं। आरक्षण से सीटों में फेरबदल होने के कई निवर्तमान ग्राम प्रधान आरक्षण प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान उठा रहे हैं क्योंकि आरक्षण सूची जारी होने के बाद रतनपुरा ब्लॉक के लगभग आधे के करीब निवर्तमान प्रधान के दोबारा प्रधान बनाने का मंसूबा ध्वस्त हो गया है। ब्लॉक में कुल 32 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिसका आरक्षण बदलने से अबकी बार इन गांवों के प्रधान चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में यह है आरक्षण की स्थिति
ऐसी ग्राम पंचायतों में अरदौना, इटौरा, इटैली, इसहाकपुर, उमरपुर, कंसो, कुडसर, खरार गाडी, गहनी ,जमालपुर ,जमीन सहरूलाह ,दतौडा ,नसीराबाद कला, पहसा, पिंडोहरी, बिलौआ, ,बस्ती, बिलौझा, मखना, मलपुर लोहराई, मुस्तफाबाद, मुहमदपुर मेऊडीकला, मोलनापुर ,सकरा, समनपुरा, समहरूआ, सहुआरी, सिधवल ,हलधरपुर और रजमलपुर ग्राम पंचायतों का आरक्षण बदलकर पिछड़ी अथवा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति या इस जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed