फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी पढ़ाई

परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी पढ़ाई

Tue, 26 Feb 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी पढ़ाई
अब जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराई जाएगी। शासन की तरफ से ‘इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूली शिक्षा’ के संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट तथा विद्यालयों में प्रोजेक्टर उपलब्ध कराने के आदेश दे दिए गए हैं। ऐसा बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के मकसद से किया जा रहा। जल्द ही स्कूलों में इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कंप्यूटर तथा प्रोजेक्टर से पढ़ाई करेंगे। स्कूलों में मिशन कायाकल्प शुरू किया गया है। शासन की तरफ से ‘इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूली शिक्षा’ के तहत जिले के सभी बीईओ, एबीआरसी, प्राइमरी, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट देने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, जो टैबलेट की खरीदारी करेगी। समिति में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बीएसए, डायट प्राचार्य भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा के लिए लैपटॉप, प्रोजेक्टर आदि भी खरीदा जाएगा। स्कूलों में चलने वाले कार्यक्रमों की मानीटरिंग प्रत्येक ब्लॉक के बीईओ करेंगे। शासन की ओर से इन्हें भी कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में स्कूलों में इसकी व्यवस्था की जानी है। ताकि एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र में शिक्षा विभाग के अफसर स्कूलों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकें। स्कूलों में की जाने वाली गतिविधियों को सीधे शासन को भेजा जाएगा। स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट व कंप्यूटर के संचालन में दक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर, प्रधानाध्यापकों को टैबलेट उपलब्ध कराने के मामले में शासन को पत्र मिला है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेद्र सिंह का कहना है कि परिषदीय स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन कराया गया है। शासन के जो भी आदेश होंगे, उनका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed