{"_id":"5c322e84bdec2256cf3e8ffc","slug":"31546792580-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए ओझी राजनीति कर रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए ओझी राजनीति कर रही है भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष हबीबुर्रहमान अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के दौरान पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समाज को संगठित करने के बजाए उन्हें तोड़ने के लिए काम कर रही है। लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर लोगों को आपस में लड़ाकर विकास के मुद्दे से भटकाने का कार्य किया जा रहा है। कहाकि भाजपा से जनहित की आशा नहीं की जा सकती है। वह किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह निहित स्वार्थों के लिए ही सत्ता चाहती है। इसलिए भाजपा को राष्ट्रहित में रोकना आवश्यक है। बैठक में आगामी बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जनसंपर्क कर नीतियों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में इम्तेयाज अहमद ,हमदान अजीज, अनवार अहमद, गुड्डू, प्रमोद यादव, दिनेश यादव ,रमेश यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।