{"_id":"5c2e3fa6bdec2256c210dbf1","slug":"31546534822-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सिखाया आत्मनिर्भर बनने का गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सिखाया आत्मनिर्भर बनने का गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतहपुर मंडाव। ब्लाक क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का गुर सिखाया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाने के लिये सक्षम है। ऐसे में छात्राओं को हर समय अपने मम्मी पापा पर ही निर्भर न होकर स्वावलंबी बनना चाहिए। सशक्त महिलाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि कभी-कभी छोटी छोटी गलतियों को छिपाने के चक्कर में बड़ा अपराध हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को जागरूक रहने की जरूरत है। महिलाओं को देश के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए। महिला शिक्षा, सेना, राजनीति आदि क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभा रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को समझना चाहिए। इस दौरान कोतवाल धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने टोल फ्री नंबर 1090 के बारे में बताया। महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह, सरोज यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया। इस मौके पर प्रवीण कुंवर सिंह, अशोक शुक्ला, प्रमोद रंजन सिंह, अनिल वर्मा, अमित मिश्र,अशोक सिंह आदि शामिल रहे।