{"_id":"5c0bfeb2bdec2241c263448e","slug":"31544289970-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन धरने का हुआ पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन धरने का हुआ पटाक्षेप
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मऊ। सीएमओ कार्यालय में शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शनिवार से 14 सूत्री मांगों को लेकर शासन द्वारा 7 जनवरी 2019 तक सभी मांगों को पूरा करने पर सामूहिक अवकाश और 10 दिसंबर से होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल का स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले लंबित पड़े वेतन विसंगति, पदों का पुनर्गठन, पद सृजन, पदोन्नति, नियुक्ति, पेंशन बहाली सहित 14 मांगों को लेकर दो दिवसीय दो घंटे का कार्य बहिष्कार से सरकार उनकी मांगों को पूरी करने के लिए तैयार हो गई है। साथ ही 7 जनवरी तक सभी मांगों को लेकर शासनादेश जारी करने की बात कही। इसको ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन द्वारा 7 जनवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय वापस ले लिया है। कहा कि मांग पूरी न होने पर 8 जनवरी से पुन: एसोसिएशन द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मंशा इस एसोसिएशन के माध्यम ये डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मांग को दरकिनार चाहती थी, लेकिन एकजुटता के चलते न तो सरकार अपनी मंशा में सफल हो सकी ना ही विरोधी। सुनील राय, महेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।