फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रुप धारण करने से तटवर्ती इलाकों पर संकट आसन्न

रुप धारण करने से तटवर्ती इलाकों पर संकट आसन्न

Thu, 26 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
रुप धारण करने से तटवर्ती इलाकों पर संकट आसन्न
दोहरीघाट। घाघरा के जलस्तर की रफ्तार तेजी से बढ़ने से तटवर्ती इलाकेे के लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के रौद्र रूप धारण करने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सिंचाई विभाग की तरफ से बचाव के उपाय नहीं किए जा सके हैं। गुरुवार को नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। इससे लोगों को नदी के कहर बरपाने का खतरा अभी से सताने लगा है। नदी में बाढ़ आने के डर से किसानों को फसल डूबने की चिंता खाए जा रही है। नदी की लहरें मुक्तिधाम और भारत माता मंदिर पर टकरा रही हैं। घाघरा के जलस्तर पर नजर डालें तो गुरुवार को नदी का जलस्तर 68.97 मीटर रहा। जबकि बुधवार को जलस्तर 68.77 मीटर पर दर्ज किया गया था। जबकि गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है। नदी में बाढ़ आने के खतरे के बावजूद विभागीय अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कसबेवासियों की माने तो नदी के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार जारी रहा तो नगर की एतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद, डीह बाबा का मंदिर, डाक बंगला, दुर्गा मंदिर धनौली रामपुर सति तटवर्ती इलाकों के नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर सहित दर्जनों गांवों में नदी कहर बरपा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed