फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीसीएसके पीजी कालेज की परीक्षा में शामिल हुए 913 परीक्षार्थी

डीसीएसके पीजी कालेज की परीक्षा में शामिल हुए 913 परीक्षार्थी

Fri, 20 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कालेज की परीक्षा में शामिल हुए 913 परीक्षार्थी
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज बीएससी मैथ, बायो तथा एमए के पांच विषयों के प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पंजीकृत 991 के सापेक्ष 913 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 21 जुलाई को कालेज के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा इसके साथ ही परीक्षार्थियों के ईमेल आईडी पर सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा को लेकर कालेज के मुख्य द्वार पर सुबह से ही गहमागहमी रही। पूर्वाह्न 10.20 तक परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। कालेज मार्ग तथा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति रही। पंजीकृत 991 के सापेक्ष 913 परीक्षार्थी शामिल हुए। बीएससी बायो में 150 सीटों के सापेक्ष 303 तथा बीएससी मैथ में 150 सीटों 218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि एमए उर्दू में 60 सीटों के सापेक्ष 137, एमए भूगोल में 30 सीटों के सापेक्ष 100, एमए अंग्रेजी 60 सीटों के सापेक्ष 71, एमए इतिहास में 40 सीटों के सापेक्ष 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बुधवार को बीए की प्रवेश परीक्षा में 1256 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र छात्राएं आपस में पूछे गए प्रश्नों के बारे में एक दूसरे से चर्चा करते नजर दिखे। छात्र सुमित कुमार, मंजीत प्रसाद का कहना था कि प्रश्नपत्र कठिन तो था, लेकिन बहुत अच्छा हुआ है। बीएससी में अवश्य ही सलेक्शन हो जाएगा। प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्र नेताओं तथा समर्थक छात्र छात्राओं से संपर्क करने में जुटे दिखे। इस बाबत डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य एके मिश्र ने बताया कि 21 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम कालेज की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों ईमेलआईडी पर परीक्षा परिणाम की सूचना ईमेल से भेज दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर 23 जुलाई से काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed