{"_id":"5b47979c4f1c1bad288b6434","slug":"31531418524-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से मेला में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगने से मेला में मची भगदड़
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के दरगाह में मीरा शाह की मजार पर मेले में एक दुकान में आग लगने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हांलाकि कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया जिससेे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
थाना क्षेत्र के दरगाह में स्थित मीरा शाह की मजार के स्थान पर प्रत्येक वर्ष सावन मास से सात बृहस्पतिवार लगातार मेला लगता है। लोग अपनी अपनी मन्नत के हिसाब से कोल्हुवा देव और मीरा शाह को दूध व चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं और जिनकी मनोकामना पूर्ण होती है वह दरबार में आकर मत्था टेकता है। इस सातवें बृहस्पतिवार को अंतिम मेला था। मेले में दोपहर दो बजे के करीब एक हलवाई की दुकान में आग लग गई जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।