फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फोरलेन निर्माण में मुआवजा वितरण में किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी

फोरलेन निर्माण में मुआवजा वितरण में किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी

Mon, 26 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण में मुआवजा वितरण में किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी
मऊ। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन निर्माण के लिए किसानों की अधिगृहित जमीन के मुआवजा मामले में एकपक्षीय फैसला देेने के बाद किसान ठगे महसूसू कर रहे हैं। इस बारे में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

किसान नेता ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन निर्माण में जिले के किसानों के प्रतिकर के रुप में अब तक करीब आठ सौ करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। जिन नियम और शर्तो के आधार पर यह धनराशि वितरित की गई है उसमें अब भूमि अधिग्रहण से संबंधित अधिकारी बदलाव कर सड़क की भूमि लागत को घटाकर सरकार से शाबसी पाना चाहते हैं। उन्होने कहा है कि जिलाधिकारी द्वारा गत 21 फरवरी को दिया गया फैसला प्रदर्शित करता है कि भूमि अधिग्रहण का 800 करोड़ की धनराशि वितरित हो चुकी है। उसमें प्रशासन द्वारा विभिन्न गांवों में भूमि का रेट 3600 रुपये से लेकर पांच हजार प्रतिवर्ग मीटर की दर से जमीनों का मुआवजा दिया गया है। जिलाधिकारी ने अपने फैसले में बढ़ुआगोदाम, कटरा की जमीन का दर 2500 रुपया प्रति वर्ग मीटर स्वीकृत किया है। बढुआगोदाम में 255 मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। जहां सड़क पर 40 से 50 लाख प्रति मंडा जमीन बिक रही है। जबकि प्रशासन से निर्धारित सर्किल रेट से 20 लाख रुपया के आसपास हो रहा है। कटरा, बख्तावरगंज, हकीकतपुर, सहरोज, रेवरीडीह आदि गांवों के किसानों की अधिग्रहित जमीन के मुुवावजा वितरण में नाइंसाफी की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed