{"_id":"5a886e3b4f1c1ba2268bad2d","slug":"31518890555-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसनल सेवा ठप होने से परेशान उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसनल सेवा ठप होने से परेशान उपभोक्ता
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। क्षेत्र में बीएसएनएल के नेटवर्क की संचार व्यवस्था बेपटरी हो गई हैं। इससे सूरजपुर और रसूलपुर में लगे टावर के तहत आने वाले दर्जनों गांवों में आए दिन नेटवर्क ठप होने की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद समस्या दूर न होने से उपभोक्ताओं का बीएसएनएल से मोहभंग होने लगा है।
सूरजपुर और रसूलपुर क्षेत्र में लगे टावर की सर्विस इब्राहिमाबाद, रोशनपुर, जमुनीपुर, परिखापुर, रसूलपुर, बैरमपुर, मिस्रौली, कोटियां, चकउथ, बैदापुर सहित दर्जनों गांव में सैकड़ों उपभोक्ता है। लेकिन पिछले कई माह से बीएसएनएल की सर्विस आए दिन ठप होने से इन उपभोक्ता परेशान हो रहे है। उपभोक्ता के पंकज तिवारी, अजय राय, सत्येंद्र कुमार, विकास गुप्ता, मनोज कुमार सहित दूसरे उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल से बात करते समय टावर का सिग्नल छोड़ देता है, तो कभी आवाज ही नही आती है तो कभी फ़ोन से बात करते समय फ़ोन अपने आप कट जाता है। इस समस्या को लेकर अवगत कराने के बाद इसे दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे मजबूरन उपभोक्ताओं को दूसरी सर्विस का सहारा लेना पड़ता है। एसडीओ हर्षदेव सिंह ने क्षेत्र में व्याप्त समस्या को स्वीकार करते हुए बताया कि इस समस्या का समाधान आगामी दो दिनों में कर दिया जाएगा।