{"_id":"5a3ff6814f1c1bce408bf0a7","slug":"31514141313-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसे चोरों ने उड़ाया नगद और सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में घुसे चोरों ने उड़ाया नगद और सामान
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह मोड़ पर किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति के घर में शनिवार की रात घुसकर चोरों ने अंदर रखा दस हजार रुपया नगद और मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुराया। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के इब्राहिम चक गांव निवासी अभिषेक मौर्य पुत्र शिवकुुुमार मौर्य सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव निवासी माया देवी के मकान में किराए पर रहता था। इस दौरान शनिवार की रात चोर उसके घर में घुसकर अंदर रखा दस हजार रुपया नगद, मोबाइल के साथ अन्य कीमती समान चुरा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार की सुबह जगने पर हुई। अभिषेक मौर्य जिला मुख्यालय पर प्राइवेट काम करता है। इस दौरान मकान लेकर वह अकेले रहता है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।